संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

समाज एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए युवा शक्ति करणी सेना, मध्यप्रदेश ने श्री विक्रम सिंह राठौर को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य सिंह जादौन द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि विक्रम सिंह राठौर अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा के संकल्प के साथ संगठन को नई दिशा देंगे तथा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में करणी सेना की सक्रियता को और मजबूत बनाएंगे।
युवा शक्ति करणी सेना सदैव समाज की एकता, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रही है। विक्रांत सिंह राठौर की नियुक्ति संगठन की ऊर्जा और प्रभाव को और भी बढ़ाने का कार्य करेगी।

