सोनभद्र में लगातार मूसलाधार बारिश से कई मकान ढहे, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मदद की मांग की | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सोनभद्र में लगातार मूसलाधार बारिश से कई मकान ढहे, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मदद की मांग की | New India Times

नगवा ब्लाक अंतर्गत ग्राम धर्मदासपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई लोगों की मकान धराशाही हो गया लोगों का आशियाना उजड़ गया लोगों को रहने और सामान रखने की जगह नहीं है दिन तो किसी तरह गुजर जाएगा रात कैसे गुजरेगी लगातार मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जल जमाव हो जाने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है नालियां जाम हो चुकी हैं जिसकी वजह से पानी लोगों के मकान में भर जा रहा है और जिससे कच्चा मकान धारा शाही होकर ज़मीन डोज हो जा रहा है जिसमें रामविलास पुत्र मंटू ग्राम धर्मदासपुर पोस्ट मऊ जिला सोनभद्र , कुंती पत्नी लालजी यादव,  मुन्ना पुत्र खरपतु लोगों ने ग्राम प्रधान मालती देवी व राजस्व लेखपाल राजेश कुमार को अवगत कराते हुए सोनभद्र जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है इस मौके पर गांव के समाजसेवी आसिफ खान और ग्राम प्रधान धर्मदासपुर और तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.