मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर का 18 वां वार्षिक मेधावी मुस्लिम छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज रविवार को | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर का 18 वां वार्षिक मेधावी मुस्लिम छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज रविवार को | New India Times

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर का 18 वा मेधावी मुस्लिम छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का‌ वार्षिक कार्यक्रम आज 24 अगस्त ‌2025 रविवार को दोपहर 2.30 बजे मोमिन जमात खाना अंसार नगर, खंडवा रोड, सुपरसाइजिंग के पीछे बुरहानपुर में आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सोसायटी के जिला अध्यक्ष श्री सैय्यद जुज़र अली ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी,अल  अलफिया ऐजुकेशन एण्ड वैलफेयर सोसाइटी,आल‌ इंडिया उर्दू राबता कमेटी बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुरहानपुर के पूर्व विधायक अलहाज हमीद क़ाज़ी और उद्योगपति एवं समाजसेवी अलहाज सैयद फ़रीद सेठ की सरपरस्ती में होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी विधायक एवं पूर्व मंत्री भाजपा बुरहानपुर, जलगांव महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी जनाब अलहाज अब्दुल करीम‌ सालार( अध्यक्ष इकरा एजुकेशनल सोसायटी जलगांव) शिरकत करेंगे। वहीं परम्परा अनुसार भोपाल मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध सियासी समाजी शख्सियत जनाब आरिफ अज़ीज़ (प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी) इस प्रोग्राम की सदारत फरमाएंगे।

कार्यक्रम में सनावद मध्य प्रदेश के समाजसेवी मुश्ताक़ मलिक, अल्पसंख्यक मोर्चा बुरहानपुर के अध्यक्ष अज़हर उल हक़ (अज्जू भाई), मेट्रो हॉस्पिटल बुरहानपुर के संचालक डॉक्टर सैयद नदीम, समाजसेवी अशफाक मलिक, हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के प्रैक्टिसिंग एडवोकेट मनोज कुमार अग्रवाल, सतना की प्रसिद्ध शख्सियत नियाज़ अहमद, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ, बोहरा समाज बुरहानपुर की प्रसिद्ध शख्सियत क़ाईद इस्माईल भाई सुरूरी, खंडवा के प्रसिद्ध शिक्षाविद लुकमान मसूद,आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान खंडवा, और शासकीय हरीरपुरा उर्दू स्कूल बुरहानपुर में पदस्थ शिक्षक एवं उर्दू दोस्त मास्टर फजलुर्रहमान सम्माननीय अतिथि के रूप में स्वीकृत करेंगे। वहीं ज़िला पंचायत बुरहानपुर के उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी, खंडवा के प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित अशोक मिश्रा, बुरहानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी अलहाज वाजिद इक़बाल, सतना मध्य प्रदेश के मोटिवेशनल स्पीकर जनाब इमरान खान और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत कोयटे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में लगभग 130 मुस्लिम मेधावी छात्र एवं छात्राओं को जिन्होंने 10 वीं कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किए है को उनकी श्रेणीं अनुसार प्रथम, द्वितीय, एवं टाप 20 के रूप में प्रमाण पत्र एवं मोमैनटो तथा पुष्पगुच्छ देकर पधारे अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जावेगा। साथ ही पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने मिलने पर सैफी गोल्डन जुबली क़ादरिया कॉलेज बुरहानपुर में पदस्थ प्रोफेसर एवं उर्दू विभाग अध्यक्ष मोहतरमा डॉ फरज़ाना अंसारी एवं बोहरा समाज की की प्रसिद्ध शख्सियत मंसूर सेवक की बेटी डा सकीना मंसूर सेवक को बीडीएस की डिग्री मिलने पर सम्मानित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी में सैयद जूज़र अली, मसूद रियाज़ अंसारी, अता उल्लाह खान, अफसर अली,  मुशर्रफ़ खान, सोहेल अहमद, अज़हर हुसैन अंसारी, हिक्मत उल्लाह अंसारी, आलम नश्तरी, अकरम पठान, इकबाल कोसेन, तनवीर अली आदि ने जिले की प्रबुद्ध जनता से इस कार्यक्रम में शिरकत करके छात्र-छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करने का अनुरोध किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.