मोइन अख्तर खान को ज़िला हरदा मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड म.प्र.शासन का जिला समन्वयक बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मोइन अख्तर खान को ज़िला हरदा मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड म.प्र.शासन का जिला समन्वयक बनाये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर  | New India Timesमध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड अध्यक्ष प्रो.सैय्यद इमाउददीन ने पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ,भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीना की सहमति से जनाब मोइन अख्तर खान को ज़िला हरदा मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड म.प्र. शासन का जिला समन्वयक नियुक्त किया है।

उन्हें इस नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला हरदा अध्यक्ष साहिल मालिक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष , कार्यालय मंत्री ,कोषाध्यक्ष , महासचिव , नगर मंडल अध्यक्ष व समस्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी सदस्यों ने जनाब मोइन अख्तर जी का स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई दी। ज़िला हरदा मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड समन्वयक बनने पर मोईन अख्तर जी ने मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सैय्यद इमादउद्दीन का आभार व्यक्त किया है। वर्तमान में पत्रकार मोईन अख्तर खान मध्यप्रदेश विश्व मुस्लिम बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर रहते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

By nit