आखिर कहां गायब हो गया यात्री प्रतीक्षालय? छपारा जनपद क्षेत्र में महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना में चल रहा गड़बड़ घोटाला | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​आखिर कहां गायब हो गया यात्री प्रतीक्षालय? छपारा जनपद क्षेत्र में महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना में चल रहा गड़बड़ घोटाला | New India Timesसिवनी जिले की जनपद पंचायत छपारा की पंचायतों में भ्रष्टाचार और घोटाले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला लुड़गी पंचायत का है जहां महाकौशल विकास प्राधिकरण योजना से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण के नाम पर सरपंच, सचिव और उपयंत्री तथा संबंधितों की मिलीभगत से 60 हजार रुपए आहरण कर लिए गए हैं और पंचायत के ग्रामीण गायब हुए यात्री प्रतीक्षालय को तलाशने में लगे हुए हैं।

बिना निर्माण किए 60 हजार का आहरण

 मंगलवार 2 जनवरी को छपारा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लुड़गी के छः पंचों और ग्राम पंचायत के लगभग 30 से 35 लोगों ने सरपंच और सचिव की आर्थिक अनिमित्ताओं की लिखित शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा को करते हुए सरपंच, सचिव के द्वारा पंचायत की राशी में हेरा फेरी का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत में निपष्क्ष जांच की मांग की गई है।
ग्राम वासियों ने सरपंच,सचिव पर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत लुड़गी के ग्राम खटकर में महाकौशल विकास प्राधिकरण से यात्री प्रतीक्षालय बनाया जाना था, जिसकी 60 हजार रुपये की राशि का आहरण किया गया है जबकि मौके पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण नहीं किया गया है और संबंधितों को मटेरियल हेतु राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। पंचों एवं ग्रामवासियों ने सरपंच सचिव की शिकायत जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी मिश्रा से करते हुए संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article