गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर में आज बी.बी.ए. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ (Invocation)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का संस्थान के प्रति आत्मीय स्वागत करना एवं उन्हें शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुशवाह (रजिस्ट्रार, जीवाजी विश्वविद्यालय) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अनुशासन, लगन एवं नैतिक मूल्यों पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि आशीष जैन (मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रिसीजन इंडस्ट्रियल सिस्टम्स) ने अपने उद्बोधन में उद्योग जगत की अपेक्षाओं और छात्रों के लिए संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. स्मिता सहस्त्र बुद्धे (कुलपति, राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय) ने छात्रों को समग्र विकास की दिशा में बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राखी सिंह चैहान (प्राचार्य, प्रेस्टीज ग्वालियर) ने की एवं उन्होंने छात्रों को संस्थान की उपलब्धियों तथा शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. स्नेहा राजपूत (बी.बी.ए. कार्यक्रम समन्वयक) रहीं। समन्वयक के रूप में डॉ. अभय दुबे एवं विख्यात पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीक्षारंभ समारोह में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण लेकर आया।

