मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रविवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने नेपानगर क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रादेवी कास्डेकर द्वारा नेपानगर के महुपाल-रामाखेड़ा से गुप्तेश्वर मंदिर ग्राम खड़कोद तक आयोजित ‘‘जय मां ताप्ती शिव श्रद्धा कावड़ यात्रा‘‘ में ग्राम सिरपुर में सम्मिलित होकर कावड़ को नमन कर भक्तों का आत्मीय स्वागत एवं श्रद्धाभाव से वंदन किया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस दिव्य कांवड़ यात्रा में सहभागिता कर ह्दय अत्यंत भावविभोर हुआ। बाबा भोलेनाथ की भक्ति में रमें श्रद्धालुओं के साथ क़दम से क़दम मिलाकर कांवड़ को कांधे पर रखना ही आत्मा को शांति देने वाला अनुभव रहा। यात्रा के दौरान भगवान के विविध स्वरूपों में सजे भक्तों का अभिनंदन कर उनकी आस्था को नमन किया। यात्रा भक्तिरस, अनुशासन और सामूहिक चेतना का अनुपम उदाहरण रही।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, पूर्व अध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अरूण पाटिल, भाजपा पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय पाटिल, अरूण पाटिल खेर खेड़ा, बलराज ना नावानी, नरहरी दीक्षित, पंडित वीरेन्द्र तिवारी, राजेश चौहान, चिंतामन महाजन, किशोर पाटिल, चिंटू राठौर, रामा नायक, अक्षय मोरे, सुमित बोरले, विनोद चौधरी, रूद्रेश्वर एंडोले, देवानंद पाटिल, धनराज महाजन, मनोज फुलवाणी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

