उमंग कार्यक्रम के तहत किशोरों के लिए सिकल सेल एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उमंग कार्यक्रम के तहत किशोरों के लिए सिकल सेल एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान | New India Times

राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग टीम एवं मनकक्ष टीम जिला चिकित्सालय बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 30.7.2025 को उत्कृष्ट सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास शिकारपुरा  बुरहानपुर में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस में छात्रावास में निवासरत किशोरों को सिकल सेल एनिमिया के कारण, दुष्परिणाम, बचाव व जेनेटिक काउंसलिंग की भूमिका के बारे में बताया गया।

जिससे वे स्वस्थ व उत्तरदाई नागरिक बनकर समाज को आनुवंशिक रोगों से मुक्त करने में योगदान दे सकें। साथ ही किशोरावस्था में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य बदलाव, तनाव, अवसाद, क्रोध आदि विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य सहायता हेतु मनहित एप, टेली मानस हेल्पलाइन 144 16 इसका उपयोग कर किशोर अपने मन की बात गोपनीय रूप से साझा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। किशोर का योगदान उक्त जानकारी से परिवार व समाज को जागरूक करना, विवाह पूर्ण सिकल सेल की जांच हेतु प्रेरित करना, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुल के बात करना, सही पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर से डॉक्टर दीपक शर्मा, डॉक्टर मृदंग एवं साइकोलॉजिस्ट मालविका डांगीवाला, मनकक्ष प्रभारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती सीमा डेविड, उमंग टीम काउंसलर रूपेश महाजन एवं छात्रावास अधीक्षक सुरेश करोडा एवं छात्रावास में निवासरत सभी किशोर उपस्थित रहे।  जागरूकता कार्यक्रम का एक मात्र उद्देश्य : किशोर को शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता एवं महत्व को बताते हुए ,सिकल सेल एनीमिया की जानकारी से परिवार और समाज को जागरूक करना। जानकारी हो जब भरपूर ,किशोर बनेंगे रोग मुक्त और मजबूत। 144 16 है साथ, मन की बात बने ,राहत का हाथ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article