उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा इकाई का पुनर्गठन, प्रदीप अध्यक्ष और योगेन्द्र महामंत्री नियुक्त | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मथुरा इकाई का पुनर्गठन, प्रदीप अध्यक्ष और योगेन्द्र महामंत्री नियुक्त | New India Times

विगत दिवस 1973 से लगातार व्यापारियों व उद्धमियों के हितों के लिए संघर्षरत उत्तर प्रदेश के व्यापारियों व उद्धमियों के संगठन उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन मथुरा दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारीलाल कंछल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें मथुरा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वाले, व जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी (योगी) को बनाया गया व जिला पदाधिकारियों जिनमें जिला उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल सिंघल, महेश मित्तल, संजय अग्रवाल, राजीव गोयल, विजय बंसल, अखिल अग्रवाल, सुमित सर्राफ, अमृत खंडेलवाल, योगेश कागजी, सुनील अग्रवाल, संजय शोरा, प्रभात अग्रवाल-जिला कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल-जिला मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, अंशुल गर्ग, ठाकुर राजा भोज, मुकेश खंडेलवाल, प्रदीप सामरिया, मनोज कोल्हापुरी, सोनल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल जिला संगठन मंत्री-विजय अग्रवाल बेकरी वाले, मुरारीलाल अग्रवाल, प्रशांत वार्ष्णेय, पवन कुमार बर्तन वाले, विजय सिंह वर्मा (बिरजो गिलट) अनिल अग्रवाल व प्रचार मंत्री राजीव चतुर्वेदी की घोषणा की गई नवीन जिला पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारीलाल कंछल द्वारा मनोनयन पत्र, पटुका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी बताया कि शीघ्र बाकी पदाधिकारियों की घोषणा कर भव्य शपथ ग्रहण समारोह व जिले के  व्यापारी व उद्धमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, पिंटू मिश्रा व बड़ी संख्या में व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article