मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑल इज़ वेल में दिन-प्रतिदिन आयोजित किए गए शिविरों से लोगों में स्वास्थ्य वर्धक लाभ मिल रहा है इसी क्रम को निरंतर रखते हुए ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा आंगनवाड़ी भवन ग्राम भातलपुर जिला खरगोन में 20 जुलाई रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में श्रीमती आशा मनसारे (आशा कार्यकर्ता) श्रीमती अंगूर मनसारे (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) श्री शिव मनसारे (समाज सेवी) एवं ग्राम वासियों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

