लेखापाल विवेक शर्मा निलंबित, वित्तीय अनियमितता का मामला | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:


संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, रीवा संभाग द्वारा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय रामपुर बाघेलान में पदस्थ लेखापाल श्री विवेक कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी सतना द्वारा भेजे गए प्रस्ताव एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें मृत शिक्षिका के निधन के बाद भी वेतन और अंशदान कटौती जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। साथ ही एक अन्य शिक्षक के स्थानांतरण के बाद भी दो माह का वेतन भुगतान किया गया। जांच प्रतिवेदन और कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सोहावल विकासखंड कार्यालय नियत किया गया है एवं उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.