मानसून के मद्देनज़र पार्वती नदी के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन बंद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:


बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर स्थित पार्वती नदी के बरायठा पुल की तकनीकी स्थिति और मानसून के दौरान संभावित जल वृद्धि को देखते हुए इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

मानसून के मद्देनज़र पार्वती नदी के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन बंद | New India Times

म.प्र. सड़क विकास निगम भोपाल द्वारा पूर्व में पार्वती नदी में से रेत, कोपरा और बोल्डर का उपयोग कर पुल के समांतर एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके। लेकिन वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा और नदी के जलग्रहण क्षेत्रों से पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए यह मार्ग जान-माल के लिए खतरे का कारण बन सकता है।

मानसून के मद्देनज़र पार्वती नदी के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन बंद | New India Times

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पार्वती नदी पर बनाए गए वैकल्पिक मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। साथ ही,बैरसिया और नरसिंहगढ़ दोनों ओर से पुल के छोरों पर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा। इस आशय की सूचना भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में नेशनल हाईवे से लेकर मेगरा-नवीन जोड़ तक प्रमुख स्थलों पर साइन बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी। नागरिकों की सुविधा हेतु प्रशासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि नरसिंहगढ़ जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग सेमलापार, सीलखेड़ा, लखनवास, संवासी, दूधियादीवान होकर उपयोग किया जाए।

      यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.