सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने डॉ. अरविंद राजभर का 37वां जन्मदिवस मनाया हर्षोल्लास से, एकजुटता और जोश का दिखा संगठित स्वरूप | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने डॉ. अरविंद राजभर का 37वां जन्मदिवस मनाया हर्षोल्लास से, एकजुटता और जोश का दिखा संगठित स्वरूप | New India Times

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर का 37वां जन्मदिवस  बड़े ही धूमधाम ओर हर्षोल्लास उत्सवपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी व सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने केक काटकर आपस में धूमधाम से मनाया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने किया ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि,डॉ. अरविंद राजभर  समाज के दबे-कुचले, पिछड़े वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। उनका संघर्ष और सेवा भाव पार्टी के लिए प्रेरणा है।”

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आशु सिक्का, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जी, जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी,मुरादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव, जिला उपाध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला सचिव अशोक सैनी, मनोज शर्मा, जिला महासचिव गौरव कुमार, शमशाद, हरद्वारी सैनी, बिट्टू सैनी, मनोज सैनी, नितिन सैनी, मोनू सैनी, जिला सचिव आकाश, सौरभ, हिमांशु, केशव, नितिन, मनु पाल, आर्यन सैनी, शुभम, देव, गुरु, सत्यम, ध्रुव, मोहन, राहुल ठाकुर, सलीम, डम्पी, आलोक कुमार आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा डॉ. राजभर के नेतृत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान एकजुटता, अनुशासन और जोश का माहौल बना रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.