मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहारों को लेकर कलेक्टर सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पांढुर्णा कलेक्टर अजय देव शर्मा, एवं पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने आगामी त्यौहारो, गुरू पूर्णिमा,मोहर्रम , नागद्वार यात्रा, जगन्नाथ यात्रा,के आयोजन को लेकर सभी समुदाय, समाज के लोगों के साथ बैठक लेकर चर्चा की गई।
बाईक सवार और शहर में उत्पात मचाने वालों को हिरासत में लिया जाएगा
एस पी सुन्दर सिंह कनेश ने शहर में स्कूल एवं अन्य जगह में जो बाईक सवार गलत हरकत करते दिखे एवं शहर की शांति भंग करते दिखे उसे हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा। सख़्त कार्यवाही की जाएगी। त्यौहारों के दौरान साउंड सिस्टम की आवाज सीमित रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर पालिका अधिकारी को साफ़ सफ़ाई, लाईटिंग,की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर अजय देव शर्मा, एवं पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, समाज सेवी सुभाष बुधराजा, उज्ज्वल सिंह चौहान, सुनील बुधराजा, श्रीमती वैशाली महाले , नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत घोड़े, प्रदीप जूननकर, यादव राव ढोबले , मनोहर सिंह ठाकुर,ईशाक खान, जबीउल्लाह खान, दुर्गेश उईके, लोचन खवसे, गोलू कोरडे, उत्तम झा, अलताफ पटेल, मो.सिराज भाई,एवं सभी समुदाय, समाज के गण मान्य नागरिक, सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

