मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना निंबोला पुलिस को वर्ष 2022 के अपराध क्रमांक 594/22 धारा 394 आईपीसी मे फ़रार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना निंबोला पुलिस टीम द्वारा आरोपी सीताराम उर्फ़ छतरियां निवासी माफी धूलकोट थाना निंबोला को अपराध क्रमांक 594/22 धारा 394 आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपी गिरफ्तारी में इन अधिकारियों कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा
थाना प्रभारी निंबोला राहुल कांबले,चौकी प्रभारी धूलकोट कमल मोरे , सहायक उप निरीक्षक राजेश पाटील, प्रधान रक्षक संतोष दोगुने कोमल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही

