मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शिकारपुरा कमल पवार के नेतृत्व में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2019,2020,2021,2022,2023 के पांच प्रकरणों में 05 वर्ष से लड़ाई झगड़े, चोरी , हत्या का प्रयास,अवैध हथियार रखना,के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई शातिर वारंटी हेमंत उर्फ बंडीया उम्र 23 वर्ष पिता मुरलीधर चौधरी निवासी बालाजी मंदिर के पास शिकारपुरा बुरहानपुर को बालाजी के मंदिर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त बताए स्थाई फरार वारंटी को अपराध क्रमांक (1).404/2019,(2).207/2020,(3).796/2021,(4).151/2022,(5).702/2023 में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है |
*वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*
थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक कमल पवार,प्रधान आरक्षक 77 शेख जाकिर, 97 सचिन मिश्रा, 407 सुनील महाजन,303 अमोल देशमुख,आरक्षक 321 गणेश, थाना शिकारपुरा

