विधायक कप कबड्डी🏆 प्रतियोगिता कल लहार में | New India Times

सुभाष चंद जैन, लहार (मध्यप्रदेश), NIT; ​​विधायक कप कबड्डी🏆 प्रतियोगिता कल लहार में | New India Timesलहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह के नेतृव में मध्यप्रदेश शासन केनिर्देशन में लहार स्टेडियम में विधायक कप कबड्डी प्रतियोगता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें लहार विधानसभा क्षेत्र के युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए कबड्डी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को लहार विधायक द्वारा समृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि के रूप में सम्मानित किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में लहार विधानसभा क्षेत्र की लड़कियाँ भी हिस्सा लेंगी। यह जानकारी पूर्व कबड्डी चैम्पियन केशव सिंह लहार ने जारी करते हुए बताया की लहार विधानसभा क्षेत्र के सभी युवाओं के लिये अपना हुनर दिखाने का सुनहरा अवसर है। जिसमें प्रथम द्वितीय ,तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाडियों को लहार विधायक कप से सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लहार के अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र त्रिपाठी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में लहार मंडी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राजाबाबू सेंगर, जनपद पंचायत रोन के अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल सिंह लहरोल, लहार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेश सिंह चौहान ,जनपद पंचायत लहार के अध्यक्ष उर्मिला उत्तम सिंह राजावत शामिल होंगे। ​​विधायक कप कबड्डी🏆 प्रतियोगिता कल लहार में | New India Times

इस मौके पर लहार, दबोह्, आलमपुर, मिहोना के अध्यक्षगण उपस्थित रहेंगे। वहीं रेफरी की भूमिका में केशव सिंह लहार ,स्पॉट ऑफिसर ब्रहमानंद शर्मा, महेंद्र सिंह गुर्जर पीटीआई, बी.पी सिंह बिचपुरा,रामशंकर पाल, रामशरण शर्मा सलैया आदि के द्वारा लिये गए सभी निर्णय मान्य होंगे। कार्यक्रम का संचालन राजाभैया पाल दबोह् द्वारा किया जायेगा। वहीं क्षेत्र के सभी प्रतिभाशाली खिलाडी अपनी टीम के साथ पंजीयन कराये। लहार विधानसभा क्षेत्र के आलावा अन्य क्षेत्र से कोई भी खिलाडी शामिल नहीं होगा।

महिला खिलाडी अपनी टीम का पंजीयन कराने के लिये सुबह 10 बजे स्टेडीयम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article