ईद उल अजहा के मौके पर जनप्रतिधियों ने गले लग कर एक दूसरे को दी बधाई | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

ईद उल अजहा के मौके पर जनप्रतिधियों ने गले लग कर एक दूसरे को दी बधाई | New India Times

 
पांढुर्णा जिला में छोटी ईदगाह पर ईद उल अजहा के मौके पर हाफिज जीशान ने कुर्बानी का मकसद अपने रब का हुक्म मानना उसको पूरा करने के लिए अपने  बेटे की भी कुर्बानी देना पड़े तो अपने रब के लिए कुर्बान कर देना। वो आजमाइश करता है। हम सब उसके बंदे हैं उसकी अमानत हैं। लौट के उसी के पास जाना है नमाज़ के बाद मुल्क में अमन चैन, शांति कायम रहे देश की आपस में इत्तेफ़ाक बना रहे सभी ने दुआं मांगी।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सुनील बुधराजा,के. एम.पराड़कर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, विलास डाबरे, योगेश खोडे, वामन भाऊ, सी एम ओ राजकुमार ईवनती, रवि चौधरी, इक़बाल पटेल, सादिक भाई, जमील भाई, अमीन भाई, मो.सिराज भाई, पुलिस प्रशासन आदि ने एक दूसरे को गले मिल कर शुभकामनाएं, बधाई दी । इस मौके पर नगर पालिका, एवं पुलिस प्रशासन द्वारा साफ़ सफ़ाई, एवं सुरक्षा,यातायात का  बहुत अच्छा इंतेजाम किया गया था। जिसका मुस्लिम समाज ने धन्यवाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article