हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मथुरा में ‘उपज’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए जनपद के पत्रकार | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मथुरा में ‘उपज’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए जनपद के पत्रकार | New India Times

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मथुरा में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट इंडिया व उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तर प्रदेश द्वारा शिव नारायण सोनी का किया गया सम्मान। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चिनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट के द्वारा आयोजित हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह में जनपद के  उपज के प्रांतीय महामंत्री आनन्द कर्ण, वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद द्विवेदी एवं वरिष्ठ पत्रकार व उपज पत्रिका सम्पादक शिव नारायण सोनी, को पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह, राधे रानी का पट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मथुरा में ‘उपज’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए जनपद के पत्रकार | New India Times

इस उपलब्धि पर पत्रकार बी पी सिंह, संजय सिंह, आशुतोष मिश्र, हेमंत अग्रहरि, विजय करण द्विेदी, इन्द्र कुमार वर्मा, भौमेश कुमार सोनी, युगल किशोर तिवारी, नवल किशोर बाजपेई, गिरीश चंद्र मिश्र, गोविंद सोनी, टीबी सिंह ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। समारोह में विशेष रूप से एनयूजेआई महासचिव तिरयुगी नारायण तिवारी, प्रान्तीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह,एपीएन के चीफ एडिटर प्रसून शुक्ल द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article