नेपानगर विधायिका सुश्री मंजू राजेंद्र दादु के हस्ते ग्राम मझगांव के सिद्ध धोतर पेठ हनुमान मंदिर में 25 लाख के सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर विधायिका सुश्री मंजू राजेंद्र दादु के हस्ते ग्राम मझगांव के सिद्ध धोतर पेठ हनुमान मंदिर में 25 लाख के सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन | New India Times

नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि की मांग पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेंद्र दादू ने नावरा मंडल के ग्राम मझगांव में सिद्ध धोत्तर पेठ हनुमान मंदिर में 25 लाख ₹ की राशि के सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन किया।  उक्त सांस्कृतिक भवन निर्मित होने से निश्चित तौर पर ग्रामीणों को सुविधा होगी। ग्रामीणों द्वारा लगातार क्षेत्र में सांस्कृतिक भवन निर्मित किए जाने को लेकर मांग की जा रही थी। सिद्ध धोतर पेठ हनुमान मंदिर में जिले एवं आस-पास के क्षेत्र से कई ग्रामीण इस प्राचीन मंदिर में अपनी मनोकामनाओं को लेकर दर्शन हेतु आते है।

विधायक मंजु दादु ने कहा: मंदिर पर हर वर्ष विशाल मेले का कार्यक्रम होता हैं जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती हैं। ग्रामीणों की मांग पर मेरे द्वारा सांस्कृतिक भवन की अनुशंसा की गई थी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मेरे अनुरोध पर भवन स्वीकृति के लिए राशि प्रदान की है।

इस दौरान वरिष्ठ काका श्री रमेश महाजन,युवराज पाटिल,मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन,मंडल अध्यक्ष गुड़ी जयराम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव,सुनील यादव सरपंच दादू सिंह चौहान, अरविंद पालवी, सुरेश पवार, दिलीप यादव, आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article