रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिले की स्वच्छता साथी अनामिका बेलवंशी जनपद पंचायत हर्रई छिंदवाड़ा कि रहने वाली इस स्वच्छता साथी ने स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य कर लाखों रुपया का रोजगार भी मिला है। जिसके आधार पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से इस स्वच्छता साथी से संवाद कर जाना स्वच्छता अभियान का नया नवाचार। जो बड़े गर्व की बात है।भोपाल के कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण दिवस पर महासम्मेलन आयोजित कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिला का नाम रोशन किया जो महिलाओं के सशक्तिकरण में रोल मॉडल का काम करेगी।

कलेक्टर शिलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार आईएएस, जिला समन्वयक अधिकारी सुधीर कृषक, सभी जनपद के सीईओ एवं जिले के सभी ब्लाक समन्वयक अधिकारी एवं सभी स्वच्छता साथी एवं ज़िले की जनता को गर्व की अनुभूति हो रही है कि कलेक्टर शिलेन्द्र सिंह द्वारा नवाचार वाॅश ऑन व्हील छिंदवाड़ा जिले मे महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के हस्ते शुभारंभ किया गया था जिसमें जिले के सभी स्वच्छता टीम ने सेवा भाव से कार्य कर बेहतर तालमेल का नतीजा है कि ज़िले के सभी पंचायतों के सार्वजनिक व्यक्तिगत शौचालयों की सफाई का व्यवस्थित रूप देने से इस अभियान को महिला सशक्तिकरण दिवस समारोह में स्थान मिलने से स्वच्छता अभियान को नई उर्जा मिलेगी।

