मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

नगर परिषद रामनगर को तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष अमरपाटन विधायक ने पानी टैंकर की सौगात दी है। अमरपाटन विधायक तत्कालीन वाणिज्य उद्योग मंत्री विधानसभा उपाध्यक्ष डां राजेन्द्र सिंह ने रामनगर नगर परिषद को चार पानी टैंकर की सौगत दी है। जिसमें दो पानी टैंकर उपलब्ध करायें जा चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो और पानी के टैंकर पानी की सप्लाई के साथ जमीनी सतह पर लगी आग को बुझाने के लिए भी प्रयोग में लायें जाएंगे। उन टैंकरों में पानी को फोर्स से फेंकने के लिए मोटर लगी रहेगी है। जो की निचली सतह पर आग को बुझाने के लिए तीव्र प्रेशर के साथ पानी का फ्लो कर सके।

