कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बेशर्म के पौधे लेकर मंत्री विजय शाह के बंगले पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे मनोज शुक्ला ने इस्तीफे की मांग को लेकर की जमकर नारेबाजी | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सेना के शौर्य प्रदर्शन पर आपत्तिजनक शर्मनाक टिप्पणी देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के सामने घुटने टेक सत्ता और संगठन न्यायालय के लगातार निर्देशों के बावजूद कार्यवाही करने में कोताही बरत रहा है। कांग्रेस द्वारा इस मामले में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। आज कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मंत्री विजय शाह के बंगले पर पहुंचकर बेशर्म के पौधे भेंट किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बंगले पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे शुक्ला ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार की ये बेशर्मी है कि आज तक विजय शाह से इस्तीफा नहीं ले पा रहे हैं, इसीलिए उनके निवास जाकर बेशरम का पौधा भेंट किया और बेशर्म मंत्री और भाजपा सरकार को जल्द ही इस्तीफे की मांग को लेकर चेताया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस्तीफ़ा नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश पंथी, विजेंद्र शुक्ला, अमित खत्री, मुजाहिद सिद्दीकी, संदीप सरवैया, प्रिंस नवांगे, अनस उर रहमन, अलीमुद्दीन बिल्ले, मो आमिर, तारिक अली आदि मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.