मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव क्षेत्र के मोरछी में संदिग्ध अवस्था में घर में महिला की लाश मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लाश पर चोटों के निशान थे जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान थाना प्रभारी महेंद्र शाक्य के ने बताया कि पति-पत्नी का रोज विवाद होता था विवाद का कारण बताया जा रहा है कि पति के अन्य महिला से अफेयर था जोकि बीते 1 सालों से चल रहा था घर में आना-जाना लगा रहता था जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था जिस पर महिला पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मृतिका महिला का एक लड़का एक लड़की है इसके बावजूद पति दूसरी महिला से अफेयर था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 86/25 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत आरोपी पति शकरलाल पिता जीवनलाल उईके उम्र 37 साल निवासी मोरछी को गिरफ्तार किया है जुन्नारदेव न्यायालय पेश किया गया।

