मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदि गुरू शंकराचार्य की मनाई गई जयंती | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदि गुरू शंकराचार्य की मनाई गई जयंती | New India Times

उक्‍त वाक्‍य शासकीय मॉडल स्‍कूल में सीएमसीएलडीपी के विघार्थियों के समक्ष आदि गुरू शंकराचार्य की जयंती मनाये जाने के अवसर पर कहे।  इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित श्री विकास शर्मा, श्री नवनीत जैन, श्री खेमराज जी लववंशी सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवांकुर समिति के अध्‍यक्ष , श्री नवनीत रत्‍नाकर जिला समन्‍वयक धार तथा जिला कार्यालय धार के कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर श्री धर्मेन्‍द्र कुमार शर्मा मंच पर उपस्थित   रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मॉ भारती, एवं श्री गुरू शंकराचार्य के समक्ष दीप प्रज्‍वलन, पूजन एवं माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।  प्रारंभ में देश भक्ति गीत तथा सरस्‍वती वंदना के पश्चात।  स्‍वागत भाषण श्री विकास शर्मा तथा श्री नवनीत रत्‍नाकर द्वारा जयंती के महत्‍व को बताया गया। तत्पश्चात श्री नवनीत जैन द्वारा गुरू शंकराचार्य के अल्‍प जीवन के महान कार्यों के बारे में बताया गया।  कैसे सन्‍यासी  बनकर उनके द्वारा वेदों का ज्ञान दिया गया।  एक महान संत द्वारा हिन्‍दू धर्म एवं सनातन धर्म को बनाये रखने के लिए पूरी जिंदगी सोपी है ऐसी व्‍यक्ति को हम भगवान के रूप में शंकर का अवतार मान रहे है।

जिन्‍होंने अल्‍प आयु में वेदों का ज्ञान प्राप्‍त कर भारत के चारो देशों में मठों की स्‍थापना की है। आज हम केवल मोबाइल एवं टीवी देख रहे हैं हमारे ज्ञान या तो मंदिरों में या धर के सिहासन में रख पूजे जाते हैं। उसकी ज्ञान की बाते हमारी द्वारा पढ़ी नहीं जा रही है। आने वाले समय में बच्‍चों को इनका ज्ञान पढने के लिए उनको तैयार करने की आवश्‍यकता है। जयंती का महत्व है उनके समय में कार्यों एवं आदर्शों का उनके द्वारा प्रेरणा प्राप्‍त कर अगर कुछ कर लिया तो समझों हमारे द्वारा जयंती मनाने जाने का प्रभाव होगा। इस प्रकार हिन्‍दू धर्म एवं सनातम धर्म को बनाये रखने के लिए हमें हमारे धार्मिक रीति रिवाजों को सहज एवं अच्‍छी तरह से मनाये जाना है। इसके पश्‍चात कार्यक्रम के पूर्व जल गंगा अभियान के उपर निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरूस्‍कार वितरीत किये गये। श्री नवनीत जैन द्वारा छात्र/छात्राओं को रामचरित मानस एवं सुन्‍दरकांड की पुस्‍तके भेंट कर कहा गया कि आपको इनको रोजाना पढ़ना है। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री खेमराज जी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में सीएमसीएलडीपी के छात्र/छात्राएं, मेटर्स एवं नवांकुर समिति अध्‍यक्ष उपस्थि‍त रहे। उक्‍त जानकारी धर्मेन्‍द्र कुमार शर्मा कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.