पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मीरा-भाईंदर के उत्तन में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मीरा-भाईंदर के उत्तन में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादीयों द्वारा बेकसुर 28 पर्यटक यात्रियों की हत्या करने के विरोध में मीरा-भाईंदर शहर के ऐतिहासिक पुरातन उत्तन डोंगरी के हज़रत सैयद बालेपीर शाह बाबा के दरगाह पर शुक्रवार जुमा की नमाज़ के बाद हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये और हमारे भारत देश में अमन शांती तरक़्क़ी गंगा जमुनी तहज़ीब कायम रखने के लिए दुआ माँगी गई। आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दें हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मीरा-भाईंदर के उत्तन में मुस्लिम समाज के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

इस दौरान बालेपीर शाह बाबा दरगाह के अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक अमजद शेख, मौलाना शाह आलम साहब, एनसीपी अजितदादा पवार गुट के नेता महाराष्ट्र जनरल सेक्रेटरी पूर्व राज्यमंत्री दर्जा डॉ आसिफ शेख, बीजेपी नेता महाराष्ट्र उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अहमद राणा सहित अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.