टीएल बैठक में ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर ने विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा में प्राप्त विभागीय पत्रों तथा शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी कार्यवाही 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले सेल्समैन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

            उन्होंने जिले के समस्त हितग्राहियों से अपील की कि वे 30 अप्रैल से पूर्व अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं, जिससे उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राशन का लाभ बिना बाधा मिलता रहे।

    नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समग्र ई-केवाईसी के कार्य में तेजी लाई जाए तथा निकायवार विशेष शिविर आयोजित कर शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

   बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एडीएम श्री भूपेन्द्र गोयल, श्री प्रकाश नायक, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.