निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अवैधानिक तरीके से सीज़ किए जाने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने पर कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस जनों ने ज़िला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. आर. राजा गणपति को सौंपा।
डॉ. नादिर सलाम, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा
“यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, हम चुप नहीं बैठेंगे।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि ईडी की जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाना बंद किया जाए।

