कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर ससुर हुआ फरार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर ससुर हुआ फरार | New India Times

कुल्हाड़ी से बहू की हत्या कर मौके से ससुर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कांट के अंतर्गत हठीपुर कुरिया में रहने वाली सुमित्रा 30 वर्ष की उसके ससुर राज्यपाल सत्य ने कुल्हाड़ी से मंगलवार की रात हत्या करके फरार हो गया। मृतक का पति ट्रक ड्राइवर है जो अक्सर बाहर रहता है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कांट प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट क्षेत्र में 70 वर्षीय ससुर ने कुल्हाड़ी से रात में बहू की हत्या कर फरार हो गया, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, प्रथम दृष्टि या पारिवारिक विवाद लग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.