उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक सम्पन्न | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर कचहरी के पेंशन भवन में उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरि नारायण पांडेय ने किया तथा संचालन बीपी पाठक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पांडेय जी ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा वित्त विधेयक में जो संशोधन किया गया है जिससे पेंशनर्स को आठवीं वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए हम लोगों को संयुक्त रूप से आंदोलन करना पड़ेगा। पाठक ने कहा कि हमारे सांसद एवं विधायक का वेतन एवं पेंशन 24% बढ़ जाता है लेकिन कर्मचारी एवं पेंशनरों को लाभ देने में दिक्कत होती है। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के महामंत्री मुन्नीलाल गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री के द्वारा लाया गया विधेयक पेंशनर विरोधी है इसकी लड़ाई राज्य सरकार, केंद्र सरकार, रेल विभाग के पेंशनरों को मिलकर लड़ना पड़ेगा जिससे सरकार के समाने हम लोग पेंशनों की ताकत को दिखा सकें। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की अब लड़ाई आमने-सामने की है आज अगर हम लोग एकजुट होकर वित्त विधेयक का विरोध नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी हमको माफ़ नहीं करेगी तथा हम सभी विभागों के साथ एक संयुक्त आंदोलन करेंगे तथा उन्होंने कहा कि सरकार को OPS तुरंत लागू किया जाना चाहिए। सभा में राम आधार पांडेय, डॉक्टर बीके सिंह, राम अवतार सिंह, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राहुल वर्मा, अवधेश कुमार राय सहित  सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article