स्कूलों के प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर जायंट्स ग्रुप आफ बुरहानपुर सहेली ने किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्कूलों के प्रवेश उत्सव में बच्चों का तिलक लगाकर जायंट्स ग्रुप आफ बुरहानपुर सहेली ने किया स्वागत | New India Times

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अन्तर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली द्वारा प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी पुरुषार्थी स्कूल प्रगति नगर में नवीन शिक्षा सत्र प्रारम्भ होने पर शाला प्रवेश उत्सव पर उपस्थित नए दर्ज  बच्चों का तिलक लगाकर पुष्प माला एवम् पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अपनी कक्षा मे प्रथम द्वितीय एवम् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवम् सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री स्लेट पेंसिल कंपोस पाउच एग्जाम राइटिंग बोर्ड वाटर बोतल चॉकलेट फल और बालिकाओं को मेहंदी कोन भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अंजू कटरवार ने बच्चों को बताया की वे खूब मन लगा कर पढ़े और आगे बढ़े। प्रशासन संचालक श्रीमती मंगला दुबे ने बताया कि आप सभी पढ़ लिखकर अपने माता पिता को गर्व महसूस करवाओ और अच्छे इंसान बनो। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती अंजू कटरवार, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति माली,सुरेखा पाटिल के साथ ही शाला की प्रधान पाठक श्रीमती कल्पना पंवार सहित शाला के शिक्षक एवम बच्चे उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article