सीडीओ ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सीडीओ ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ | New India Times

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ समारोह पूर्वक कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10 बजे किया गया। उद्घाटन समारोह में सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाल गई जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सीडीओ ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का शुभारंभ | New India Times

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक जागरूकता रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी। इस जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं एएनएम प्रशिक्षुओं शामिल हुई। साथ ही नगर पालिका परिषद की तरफ से फागिंग वाहनों सहित अन्य विभागों द्वारा प्रचार-प्रसार वाहनों को भी रैली में शामिल हुए। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर विलोबी हाल के रास्ते व परशुराम चौराहे से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एक माह चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी यह अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस रैली में एसीएमओ डॉ अनिल गुप्ता व डॉ एसपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ लालजी पासी, डॉ प्रमोद रावत, डॉ प्रमोद कुमार,  डॉ अमितेशदत्त द्विवेदी सहित जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हनी सक्सेना, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, नगर पालिका परिषद, लखीमपुर भरत प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी हरि शंकर, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा मलेरिया एवं फाइलेरिया निरीक्षक मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एएनएम प्रशिक्षुओं एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नगर विकास विभाग की तरफ से सेनेटरी निरीक्षक एवं सफाई नायक एंटीलार्वा स्प्रे एवं फागिंग मशीनों के साथ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.