शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिला के तहसील सहजनवा के ग्राम सभा कोदरी के ईदगाह में ईद-उल-फ़ित्र की नमाज़ क़ारी मोहम्मद शरीफ बरकाती की इमामत में 8:30 बजे अदा की गई।
कोदरी ईदगाह में ग्राम तेतरिया, कररिया, मिनवा, बाहिलपार, पटखौली समेत लगभग दस गांवों के मुसलमानों नें ईद की नमाज अदा की और मुल्क़ व मिल्लत के लिए दुआएं की और गले-मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारक़बाद पेश की।
नमाज़ के समय मौलाना रहमुल्लाह, मौलाना मोनिस आलम, क़ारी ग़ुलाम जिलानी अशरफी, हाफ़िज़ सेराज़, हाफ़िज़ आफ़ताब, मौलाना साहिल व क़ारी नबी हुसैन, हाफ़िज़ शहाबुद्दीन समेत अन्य लोगों की उपस्थिती रही।

