16 वर्षीय हाफिज ने तरावीह की नमाज़ में सुनाए मुकम्मल क़ुरआन के 30 पारे, लोगों ने माला पहनाकर दी मुबारकबाद | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

16 वर्षीय हाफिज ने तरावीह की नमाज़ में सुनाए मुकम्मल क़ुरआन के 30 पारे, लोगों ने माला पहनाकर दी मुबारकबाद | New India Times

गोरखपुर जिला के सहजनवा क्षेत्र के अंतर्गत बरईपार बाज़ार के नूरी मस्जिद में रमज़ान की 27वीं रात यानी बृहस्पतिवार को तरावीह की नमाज़ में क़ुरआन मुकम्मल हुई। गोरखपुर के शहीद अब्दुल्ला नगर के निवासी 16 वर्षीय हाफिज मोहम्मद हसनैन नें तरावीह की नमाज़ में क़ुरआन के 30 पारों को मुकम्मल सुनाया। कुरान मुकम्मल होने की ख़ुशी में गांव वालों नें हाफ़िज़ हसनैन को माला पहनाकर मुबारक़बाद दी। इस मौके पर गांव के सभी मुस्लिम लोग मस्जिद में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.