विश्व क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 102 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित  | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

विश्व क्षय रोग दिवस पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 102 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित  | New India Times

विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बीएसए कॉलेज के श्यामा चरण स्मृति सभागार में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 102 ग्राम पंचायत के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और गांधीजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग गांवों को स्वच्छ रखने के लिए मिलकर प्रयास करें जिससे कि टीबी या अन्य कोई भी बीमारी न फैले और सभी जनपदवासी स्वस्थ्य रहें साथ ही उन्होंने अपील की कि ब्रज की धार्मिक नगरी मथुरा के वृन्दावन, दाऊजी, बरसाना, नंदगांव और गोवर्धन जैसे स्थलों पर कई धार्मिक मेले लगते हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिनके मन में ब्रज की रज के लिए बहुत सम्मान है, अगर ब्रज की गलियां, सड़के, पार्क और सभी गांव स्वच्छ होंगे तो सभी के मन में पवित्रता के साथ गर्व की भावना भी होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे यहाँ टीबी की जाँच, उपचार और रोगियों की सफलता दर में लगातार सुधार हो रहा है। सकारात्मक परिणाम है। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे गाँवों को टीबी से पूरी तरह मुक्त करना है। 

इस मौके पर परियोजना निदेशक अरुण कुमार उपाध्याय, बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संजीव यादव, डॉ भूदेव सिंह, डॉ  रोहिताश, डॉ पारुल शर्मा, आलोक तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.