राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ईद, नवरात्रि के पूर्व राज्य कर्मचारियों को वेतन देन की मांग: रूपेश | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर ईद, नवरात्रि के पूर्व राज्य कर्मचारियों को वेतन देन की मांग: रूपेश | New India Times

20 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक भोजनावकाश में की गई जिसमें कर्मचारियों द्वारा यह सुझाव दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री जी को ट्वीट नवरात्रि और ईद के पूर्व राज्य कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की इसी के क्रम में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने माननीय मुख्यमंत्री वित्त मंत्री को ट्वीट कर ईद और नवरात्रि के पूर्व प्रदेश के सभी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनरों, नगर निकाय के कर्मचारी और मानदेय कर्मियों को वेतन/पेंशन दिए जाने की मांग की है।

नेतागण ने कहा कि मार्च के महीने में ही होली का त्यौहार होने के कारण कर्मचारियों का बजट बिगड़ गया है इस महीने में किसानों को खेती की कटाई मड़ाई आदि का भी कार्य करना है और महीने के अंतिम दिनों में नवरात्रि और ईद का त्यौहार है इसलिए हम माननीय मुख्यमंत्री जी से यह गुहार लगाते हैं कि वह 30 तारीख तक हर हाल में वेतन और पेंशन दिलाने की कृपा करें।

इस अवसर पर गोविंद जी, राजेश सिंह, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, अनिल द्रिवेदी, इजहार अली, आफाक अहमद, यशवीर श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, फुलई पासवान ,ओंकार नाथ राय, जामवंत पटेल, कृष्ण मोहन गुप्ता, वरूण बैरागी आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.