मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुकुन्दपुर में शहंशाह मध्यप्रदेश हजरत शाह ताजुल औलिया मुहिब्बे अली सरकार रहमतुल्लाह अलैहे का सदियों की तरह चली आ रही परम्परा की इस वर्ष और भी बेहतरीन तरीके से अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन मंसूरी के सरपरस्ती में कव्वाली का प्रोग्राम 20 मार्च 25 को कव्वाल फैजान रजा अजमेरी जयपुर राजस्थान और कव्वाला सनम वारसी मुरादाबाद यूपी के बीच कव्वाली का शानदार मुकाबला होगा।
विदित हो कि यहां की दरगाह में एक तिहाई लोग न्याय फातिहा कराकर वापसी कर लेते हैं। रुकावट मात्र चौथाई हीं जियारत मंदों की रहती है जो कव्वाली का लुत्फ उठाते हैं। यहां पर लगभग दो सैकड़ा दुकानें रंग बिरंगी सजती है। यहां पर पुलिस बल की भारी व्यवस्था रहती है साथ ही राजस्व विभाग के आला अधिकारी भी उपस्थित रहते हैं। वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य अमला भी मौजूद रहते हैं। साथ ही चारों ओर से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। जिससे कोई अनहोनी न हो सके।

