संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

प्रदेश शासन की मनसा अनुसार पूरे प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद, नगर निकाय सहित ग्राम पंचायत स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर को अमानगंज नगर परिषद कार्यालय में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा द्वारा की गई जिन्होंने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी ने अपने-अपने उद्बोधन दिए और महिलाओं की हिस्सेदारी समाज सहित देश एवं इस जीवन में है उस पर उद्बोधन दिया। वहीं विधायक डॉ राजेश वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिर्फ भाषण देने नहीं आया हूं मैं यह वचन देता हूं कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे, समाज में ऐसी बच्ची जो अपनी प्रतिभा की धनी है मगर संसाधनों के अभाव से आगे नहीं बढ़ रही है उसकी मदद करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी प्रतिभा को निखार कर सम्मानित करना चाहिए और महिलाओं एवं बेटियों की मदद के लिए हमेशा हम सबको आगे जाकर कार्य करना चाहिए साथ ही उन्होंने उपस्थित जनता जनार्दन एवं जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी महिलाओं के एवं बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विधायक डॉ राजेश वर्मा ने कहा कि प्रत्येक तहसील स्तर पर एवं नगर परिषद में शिकायत एवं सुझाव पेटी भी लगाइ है जिससे क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। यदि किसी को कोई समस्या है तो वह शिकायत एवं सुझाव पेटी में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकता है जिसकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

तदुपरांत सभी ने एक साथ बैठकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लाइव सुना एवं देखा साथ ही नगर सहित क्षेत्र की महिला नारी शक्ति का सम्मान बढ़ाने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया जिसके बाद नगर परिषद कार्यालय में पदस्थ सफाई कर्मचारी महिलाओं का भी गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा द्वारा शॉल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया साथ ही गहोई महिला मंडल की भूमिका की भी सराह ना की हर कार्यक्रम में आगे बढ़कर कार्य करती है उनका भी सम्मान विधायक द्वारा किया गया अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक ने उद्बोधन देते हुए महिलाओं के जीवन एवं संघर्ष के बारे में बताया उन्होंने कहा कि जब महिला को कोई जिम्मेदारी मिलती है तब उसकी जिम्मेदारी घर के साथ समाज में भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी द्वारा महिलाओं के सम्मान में उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में गुनोर एसडीएम रामनिवास चौधरी अमानगंज नायब तहसीलदार हेमंत अवधिया परियोजना अधिकारी कीर्ति प्रभा चंदेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकित सोनी सहित नगर परिषद के सभी पाषर्दगढ़ एवं भारी संख्या में मातृशक्ति महिला समूह मौजूद रही।
