छपारा के बिहीरिया गांव की सैकड़ों महिलाएं शराब का जखीरा लेकर पहुंची थाने | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्विनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​छपारा के बिहीरिया गांव की सैकड़ों महिलाएं शराब का जखीरा लेकर पहुंची थाने | New India Times

  • छपारा के बिहीरीया ग्राम की महिलाओं ने पकड़ी 350 पावच शराब।
  • पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से गांव गांव में चल रहा अवैध शराब का कारोबार।

अश्वनी मिश्रा की खास रिपोर्ट

छपारा के बिहीरिया गांव की सैकड़ों महिलाएं शराब का जखीरा लेकर पहुंची थाने | New India Times​आज दोपहर छपारा थाना के बिहीरीया ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने गांव में बिकने वाली देसी और अंग्रेजी शराब के खिलाफ हल्ला बोल कर 350 पाव देसी सरकारी शराब जप्त करते हुए छपारा थाने पहुंचकर अपना आक्रोश प्रकट किया। गांव की महिलाओं का आरोप है कि छपारा थाना और आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते छपारा शराब दुकान से उनके गुर्गे और गुंडे प्रतिदिन सैकड़ों लीटर शराब उनके गांव पहुंचा कर लोगों को बर्बाद कर रहे हैं और आए दिन इस ग्राम के अलावा आसपास के गांव में भी असामाजिक वातावरण का निर्माण हो रहा है।​छपारा के बिहीरिया गांव की सैकड़ों महिलाएं शराब का जखीरा लेकर पहुंची थाने | New India Timesआज जब सैकड़ों महिलाएं 350 पाव देसी शराब सहित छपारा थाने पहुंची तो ठाने में उपस्थित अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई महिलाओं ने आरोप लगाते हुए यह बताया कि छपारा की लाइसेंसी दुकान से ही रोजाना बड़ी मात्रा में उनके गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब ठेकेदार के गुर्गे और गुंडे देसी शराब और अंग्रेजी शराब दो पहिया और चौपहिया वाहन में खुलेआम सप्लाई कर रहे हैं और इस ओर छपारा थाने के अधिकारी और बीट प्रभारी सहित कर्मचारियों की मिलीभगत भी है यही नहीं गांव की महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत से गांव गांव में अवैध शराब खुलेआम बेची जा रही है जिसकी जानकारी छपारा थाने को होने के बाद भी थाने के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिसके चलते उन्हें आज यह कदम उठाना पड़ा और 350 पाव देसी शराब लेकर वह छपारा थाने पहुंच गई इस देसी शराब की कीमत लगभग ₹20000 के करीब है ऐसे में छपारा थाने के अधिकारियों और बीट प्रभारी सहित पुलिस कर्मचारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

By nit