दतिया जिला अस्पताल के तत्कालीन CMHO डॉ. राकेश कुरेले निलंबित, आर्थिक अनियमितताओं में हो सकती है एफआईआर | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया जिला अस्पताल के तत्कालीन CMHO डॉ. राकेश कुरेले निलंबित, आर्थिक अनियमितताओं में हो सकती है एफआईआर | New India Times

दतिया जिले में निजी अस्पतालों के पंजीकरण में गंभीर गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी के आरोप में तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राकेश कुरेले को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, ग्वालियर संभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि 2022-23 में उनके कार्यकाल में कई निजी अस्पतालों को वास्तविक बिस्तर संख्या से अधिक पंजीयन दिया गया, जिससे गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई।

इसके अलावा, जांच में आर्थिक अनियमितताओं की संभावनाएं भी सामने आई हैं। यदि विस्तृत जांच में वित्तीय गड़बड़ी की पुष्टि होती है, तो डॉ. कुरेले के खिलाफ आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल, उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्वालियर संभाग के क्षेत्रीय संचालक कार्यालय में नियत किया गया है, जहां वे जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article