आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

शादी में पच देकर वापस आ रहे मायकापक्ष के लोगों का ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलटी हो जाने से दो मासूमों और दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया है। पहले 108 एमरजैंसी एम्बुलेंस की मदद से सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यह ग्राम इटायदा के पास की घटना बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 9:00 बजे की है एक ही गांव मट्ठे का पुरा के 25 से 28 लोग पिपाहडा गांव से बेटी के यहां से पच देकर मट्ठे का पुरा के लिए वापस आ रहे मायका पक्ष के लोगों का ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनजान कारणों के चलते असंतुलित होकर इटायदा गांव के पास सड़क पर पलट गया, ट्रैक्टर पलटते ही महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और सभी घायल व्यक्तियों को ट्रॉली से बाहर निकाला और तुरंत 108 इमरजेंसी एंबुलेंस और पुलिस थाने को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के जिला अधिकारी गोपाल नेगी ने तुरंत 5 से 6 इमरजेंसी एंबुलेंस 108 को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचवाया 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के द्वारा सभी घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद और स्वास्थ्य केंद्र मौ में भर्ती करवाया गया इस घटना में करीबन 15 से 16 लोग घायल हो गए और एक मासूम बालक आदित्य पिता गंगा सिंह उम्र 10 और एक बालिका नंदो पिता गंगा सिंह उम्र 12 साल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद से 5 से 6 गंभीर घायल नरेंद्र पिता मायाराम उम्र 25 साल ममता पति विजय सिंह उम्र 35 साल मनीषा पति राकेश सीमा पति नरेंद्र उम्र 22 साल को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के द्वारा शीघ्र ग्वालियर पहुंचने के लिए सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौ से तीन से चार घायल व्यक्तियों और महिलाओं जिसमें सुमन पति मंगल सिंह और आशा पति गंगा सिंह और एक 12 वर्षीय बालक नितेश पिता रामवीर,को भी 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के द्वारा ग्वालियर ले जाने के लिए सूचना दी गई रेफर की सूचना मिलते ही पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी अपने साथी ईएमटी बालवीर बघेल के साथ जो वहीं खड़े हुए थे, और गोहद चौराहा थाने की एंबुलेंस के पायलट गिर्राज राठौर और ईएमटी गजेंद्र मल्होत्रा, और मौ थाना 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के पायलट राहुल यादव और ईएमटी देवेश यादव ने बिना देरी किए सभी घायलों को शीघ्र ग्वालियर मेडिकल कॉलेज लिए जाकर के भर्ती करवा कर इलाज चालू करवाया, जिससे सभी घायल व्यक्तियों को समय पर सही उपचार दिलवाया जा सका,परन्तु उपचार के दौरान सुनीता पति मंगल सिंह उम्र 32 साल, ओर आशा पति गंगा सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

