साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बुरहानपुर का अली सोडा वाला लगातार चार वर्षों से प्राप्त कर रहा है गोल्ड मेडल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में बुरहानपुर का अली सोडा वाला लगातार चार वर्षों से प्राप्त कर रहा है गोल्ड मेडल | New India Times

साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों पर परीक्षा ली जाती है। इस परीक्षा में देश के लाखो बच्चे परीक्षा देते है। इसी परीक्षा के अंतर्गत बुरहानपुर जिले की बोहरा समाज की प्रतिष्ठित महिला समाज सेविका, नगर निगम बुरहानपुर की स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर फ़ोज़िया सोडावाला का नवासा और अपनी लाडली बिटिया सना सोडा वाला का लाडला मास्टर अली सोडावाला उर्फ़ अली हसन लगातार अंग्रेजी विषय में गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर रहा है। मास्टर अली अभी वर्तमान में क़ादरिया बुरहानी स्कूल में चौथी कक्षा में अध्यनरत है।

मास्टर अली की इस उपलब्धि पर सोडावाला ख़ान भाई परिवार, एडवोकेट शमीम आज़ाद, डॉक्टर नईमा नसीम, डॉ मुजफ्फर हुसैन ताबिश, शगुफ्ता अली, श्रीमती और श्री जफर हुसैन साइकिल वाला सहित जी ए करीम साइकिल वाला फैमिली, समस्त बोहरा समाज, कादरिया बुरहानी स्कूल प्रिंसिपल एवं समस्त स्टाफ, जन जागृति संस्था एवं जायंट्स ग्रुप का बुरहानपुर के सदस्यों में सर्वश्री शोभा चौधरी, डॉ किरण सिंह, महेंद्र जैन, विवेक हकीम, सुनील सलुजा, डॉ. हर्ष वर्मा, कैलाश अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, सैयदा सुमेरा अली एवं अन्य समस्त जायंट्स व जनजाग्रति संस्था के सदस्यों के साथ, कई गणमान्य नागरिकों व मुस्लिम समाजजनों ने मास्टर अली को आशीर्वाद, बधाई व शुभकामनाएं दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article