BIMTS में मॉलिक्युलर बायोलॉजी विषय पर कार्यशाला संपन्न, विद्यार्थी प्रायोगिक स्तर पर भी निपुण हों यह हमारी प्राथमिकता: राखी मिश्रा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

BIMTS में मॉलिक्युलर बायोलॉजी विषय पर कार्यशाला संपन्न, विद्यार्थी प्रायोगिक स्तर पर भी निपुण हों यह हमारी प्राथमिकता: राखी मिश्रा | New India Times

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निमाड़ की विख्यात संस्था प्रोफेसर बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज (BIMTS) में माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए मॉलेक्युलर बायोलॉजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भोपाल के डायरेक्टर एवं प्रमुख वक्ता डॉ.अभिषेक गुप्ता, संस्था के डायरेक्टर श्रीमती राखी मिश्रा, अनिल जैन एवं प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ..अभिषेक गुप्ता द्वारा कार्यशाला के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। लैब वर्क सेशन के दौरान विद्यार्थियों ने बैक्टीरियल सेल से डीएनए के आइसोलेशन के बारे में शोध कार्य किया। उन्होंने एग्रोज जेल इलेक्ट्रोफॉरेसिस की मदद से बैक्टीरिया सेल (इकोलस सूडोमोनास) में से डीएनए निकाला। प्रश्न उत्तर कॉल के दौरान विद्यार्थियों ने जिज्ञासा पूर्वक रोचक प्रश्न पूछे।

कार्यक्रम के अंत में परिणाम विश्लेषण एवं परस्पर संवाद किया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य सैयद आसिफ अली पैरामेडिकल विभाग के प्राचार्य डॉक्टर जैनुद्दीन अली, बायोटेक्नोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ.शीतल पाटीदार, मनोज महाजन, नेहा यादव, श्वेता बिल्लारे, शैलेंद्र उपाध्याय, हेमलाल सोलंकी एवं जय पाटिल सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.