TIMS कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का सीओ सिटी ने किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

TIMS कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का सीओ सिटी ने किया निरीक्षण | New India Times

सीओ सिटी पंकज पंत ने ITMS कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान कंट्रोल सेंटर में होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर, वहां उपस्थित बल से उनके कार्यों का निष्पादन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही कार्यवाही के बारे जानकारी ली और कर्मचारियों को इसे ओर भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

जिले में होने वाली घटना एवं सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए शुरू की गई योजना इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के कार्यालय का अवलोकन भी किया गया, जिसमे चौराहों पे लगे कैमरे और उसके मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना सदर बाजार प्रभारी रविन्द्र सिंह चौहान, उप निरीक्षक देशराज सिंह सहित कोतवाली स्टॉप मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.