अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को इटवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को इटवा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री प्रकाश यादव प्रभारी  निरीक्षक थाना इटवा के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. सुभाष कोरी पुत्र अवधराम कोरी  निवासी मसिना थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर 2.  खुर्शीद उर्फ सिर्रा पुत्र अब्दुल हमीद  निवासी धनौरा मुस्तहकम थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को प्रत्येक के पास से एक एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ अर्री नहर पुल के करीब 200 मीटर पहले बार्डर डेबलपमेन्ट रोड का मोड थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ से दिनांक 21.02.2025 को समय 18.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त सुभाष कोरी के पास से 3300/- रुपये व अभियुक्त खुर्शीद उर्फ सिर्रा के पास से 3400/- रुपये बरामद हुये तथा अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान बताये कि दिनांक 17.02.2025 को  ग्राम कमदालालपुर थाना क्षेत्र इटवा से पिकप गाड़ी नं0 UP11T9724 चोरी कर ले गये थे।

जिसे अभियुक्तगण के निशानदेही पर बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण द्वारा थाना क्षेत्र इटवा के ग्राम महादेव घुरहू व थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर व थाना क्षेत्र कोतवाली सिद्धार्थनगर में चोरी की घटना को अन्जाम देने की बात स्वीकार किये जिसके आधार पर अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाया गया तथा अभियुक्तगण के पास से बरामद अवैध देशी तमंचा व कारतूस के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 21.02.2025 को मु0अ0सं0 25/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सुभाष कोरी पुत्र अवधराम कोरी  निवासी मसिना थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0 26/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम खुर्शीद उर्फ सिर्रा पुत्र अब्दुल हमीद  निवासी धनौरा मुस्तहकम थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर पंजीकृत कर बाद विधिक कार्यवाही अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-               
1. सुभाष कोरी पुत्र अवधराम कोरी  निवासी मसिना थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 40 वर्ष।
2.  खुर्शीद उर्फ सिर्रा पुत्र अब्दुल हमीद  निवासी धनौरा मुस्तहकम थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 40 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:-
1. एक अदद पिकप नं0 UP11T9724
2. एक अदद मोटर साईकिल नं0 RJ60SH4764
3. दो अदद देशी तमन्चा .315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. अभियुक्त खुर्शीद उर्फ सिर्रा के पास से 3400/- रुपये नगद व अभियुक्त सुभाष के पास से 3300/- रुपये नगद बरामद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-
1. उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय थाना इटवा जनपद सि0नगर
2. उ0नि0 नागेन्द्र सिंह थाना इटवा जनपद सि0नगर
3. का0 रविश यादव थाना इटवा जनपद सि0नगर
4. का0 नरेन्द्र देव चौहान थाना इटवा जनपद सि0नगर
5. का0 अनिल कुमार थाना ढेबरुआ जनपद सि0नगर
6. का0 भानू प्रताप सिंह थाना ढेबरुआ जनपद सि0नगर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.