मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत सत्कार | New India TimesOplus_131072

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी बहुत गंभीरता के साथ कार्यकर्ताओं के गर्मजोशी से स्वागत सत्कार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश को समझने आया हूं और पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। हर वर्ग के लोगों से मिल कर कार्य करता हूं। सभी की भावनाओं को समझते हुए पार्टी को मजबूत करने का प्रयास रहेगा।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि AICC के निर्देश पर प्रभारी के तौर पर मैं मध्यप्रदेश आया हूं, मेरा प्रयास है कि मैं मध्यप्रदेश को समझ सकूं। मैं शून्य लेकर आया हूं, मेरी कोई प्लानिंग नहीं है, मिशन मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता मध्यप्रदेश की टीम तय करेगी, मैं नेहरूवादी हूं हर किसी की सुनूंगा, हर किसी को समझूंगा, आलोचकों को भी सुनूंगा। मेरे पास शून्य फीड बैक है, प्रदेश संगठन के बारे में मेरी समझ भी शून्य है। राजस्थान की रणनीति में जाट और राजपूतों के बीच सामंजस्य है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article