मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से बुरहानपुर को पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस (अप/डाउन) नामक ट्रेन के स्टॉपेज की स्वीकृति मिली है। इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का आभार व्यक्त किया है।
पुणे-महाराष्ट्र के विद्यार्थियों व जबलपुर जाने वाले अधिवक्ताओं को होंगी सुविधा
रेल मंत्रालय से मिली स्वीकृति अनुसार पुणे-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन क्र 02131(डाउन) जो बुरहानपुर में सोमवार को रात 8.30 बजे आयेंगी तो वही जबलपुर-पुणे ट्रेन क्रमांक 02132(अप) बुधवार को रात 9 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज से बुरहानपुर के जो विद्यार्थी पुणे में पढ़ते हैं या नौकरी करते हैं उनके लिए साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट में न्यायालयीन कार्य से जाने वाले बुरहानपुर के अधिवक्ताओं, पक्षकारों व अन्य यात्रियों को अत्यधिक सुविधा होगी।
उल्लेखनीय है कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील अपने संसदीय क्षेत्र के बुरहानपुर, नेपानगर व खंडवा रेलवे स्टेशनो में ट्रेनो के स्टॉपेज को लेकर सतत प्रयास करते रहते हैं। पुणे-जबलपुर ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर मांग रखी थी। सांसद श्री पाटील ने उनके संसदीय क्षेत्र में दी गई इस सौगात पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

