जायंट्स सहेली ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर ने दापोरा की एक महिला को गृहस्थी की सामग्री भेंट कर दिया सहारा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायंट्स सहेली ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर ने दापोरा की एक महिला को गृहस्थी की सामग्री भेंट कर दिया सहारा | New India Times

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली द्वारा ग्राम दापोरा की एक महिला, जिसके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया था, उनके परिवार की सहायता की गई तथा उसे सांत्वना दी गई। इस अवसर पर जायंट्स सहेलियों द्वारा गृहस्थी का सामन जैसे बर्तन कपड़े, बच्चों के महिला के लिए साड़ी, गाउन, बड़े कपड़े,बिस्तर और अनाज, दाल, चांवल, गेहूं, तेल मसाले बिस्किट नमकीन के साथ साथ बैग जूते चप्पल आदि से सहयोग किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण जन ने जायंट्स सहेली ग्रुप का बहुत धन्यवाद दिया। पीड़ित महिला को आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार का सहयोग की आवश्यकता हो तो जायंट्स सहेली ग्रुप हमेशा तैयार है। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजू काटरवार,कुसुमलता तिवारी, मंदा मौरे, मधु चतुर्वेदी, सुनीता शाह और माधवी सोनवने उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.