मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा मैक्रो विज़न स्कूल खंडवा में 15 फरवरी शनिवार को आईएमए खंडवा के साथ सीएमई का आयोजन किया गया। सीएमई में 35 डॉक्टरों ने सीएमई का लाभ उठाया।
सीएमई में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रवीन बोर्डे (न्यूरो सर्जरी विभाग) एवं डॉ. श्रीनिवास कुमारन (सी. वी. टी. एस. सर्जन) ने अपना अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं आईएमए खंडवा के अध्यक्ष डॉ. राजुल सोनी और सचिव डॉ. सिद्धार्थ श्रीमाली के सहयोग से सीएमई का सफल आयोजन किया गया।

