लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिले में तीन केन्द्रों पर आयोजित होने वाली मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा 2025 आयोजन 16 फरवरी 2025 को दो सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपरान्ह 2.15 बजे से 4.15 बजे तक जिला मुख्यालय पर 03 केंद्रों पर आयोजित होगी। जिले में तीन परीक्षा केन्द्रों के माध्यम से 1152 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिसमें शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 600 परीक्षार्थी, शासकीय हाई स्कूल कैलाश मार्ग हुडा झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 200 परीक्षार्थी एवं शासकीय हाई स्कूल (बुनियादी) विवेकानन्द कालोनी सज्जन रोड झाबुआ में बनाये गये परीक्षा केंद्र में 352 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित | New India Times

बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्वक परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण हेतु फ्लाइंग स्क्वाड बनाये जाने हेतु, परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थित फ्रिस्कींग किये जाने हेतु, महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की फ्रिस्कींग अलग-अलग कराये जाने हेतु निर्देशित किया। तीनों परीक्षा केन्द्रों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्थित ड्‌युटी लगाए जाने, परीक्षा केन्द्रो पर भीड़ होने स्थिति निर्मित ना होने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.